नारायणसामी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

पुदुच्चेरी : पुदुच्चेरी में नई सरकार के गठन को लेकर कवायदें की जा रही हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता वी नारायणसामी ने राज्य की नवनियुक्त उपराज्यपाल किरण बेदी से भेंट की। उन्होंने पुदुच्चेरी में सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। उन्हें शनिवार को 15 सदस्यीय कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। इस दौरान पार्टी के पास 30 सदस्यीय विधानसभा में अपने दल के विधायकों के ही साथ द्रमुक के दो सदस्यों का समर्थन भी हासिल है।

राजभवन में जब नारायणसामी ने किरन बेदी से भेंट की तो उन्होंने कांग्रेस विधायी दल का नेता चुने जाने का पत्र राज्यपाल को भेंट किया। उनका कहना था कि उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाए। उपराज्यपाल को द्रमुक के समर्थन का पत्र भी सौंपा गया। द्रमुक अध्यक्ष एम करूणानिधि से चेन्नई में इस मामले पर चर्चा हुई थी।

इस मामले में कांग्रेस नेता द्वारा कहा गया कि पुदुच्चेरी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नमशिवायम के ही साथ वे नई दिल्ली जाऐंगे। वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट करेंगे। उपराज्यपाल किरण बेदी से भेंट कर नारायण सामी ने कहा कि उन्हें उनके जन्मदिवस की शुभकामनाऐं दी गईं। हालांकि वे विधायक नहीं हैं। ऐसे में उन्हें विधानसभा की किसी सीट से उपचुनाव लड़ना होगा।

Related News