प्रवचनकार नारायण सांई मामले के अहम गवाह पर हमला, हालत गंभीर

नई दिल्ली : सूरत की दो लड़कियों से बलात्कार के आरोप में जेल में बंद प्रवचनकार आसाराम के बेटे नारायण सांई के केस में अहम गवाह को गोली मार दी गई है। बाईक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने आज गवाह महेंद्र चावला पर गोलियां दाग दीं। गोली लगने के बाद महेंद्र खुद को संभाल नहीं सके। महेंद्र के पेट और छाती में गोली लगी है। गंभीर हालत में महेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नारायण सांई के मामले में महत्वपूर्ण गवाहों को जान से मारने का प्रयास किया जा रहा है। जिनमें से एक गवाह महेंद्र चावला को आज अज्ञात हमलावरों ने अपना निशाना बनाया। बाईक पर सवार अज्ञात हमलावर महेंद्र के पास पहुंचे और उन पर फायर कर दिया। महेंद्र चावला को एक गोली पेट में और दूसरी छाती में लगी है।

गोली लगने के बाद महेंद्र चावला को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। हालांकि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। उल्लेखनीय है कि महेंद्र सांई द्वारा आसाराम और नारायण सांई को लेकर कई तरह के खुलासे किए गए। जिसके बाद उन्होंने आश्रम में तंत्र - मंत्र के नाम पर धांधली होने का उल्लेख किया है।

Related News