माॅं की सेवा करने के लिये छोड़ा नजीब ने पद

नई दिल्ली :  दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने इसलिये अपना पद छोड़ा, ताकि वे अपनी माॅं की सेवा अच्छे से कर सके। उनका कहना है कि 95 वर्षीय माॅं की सेवा उनके लिये अब सर्वोपरि है। इसके अलावा नजीब एक किताब भी लिखना चाहते है। नजीब ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि उनके इस्तीफे के पीछे न तो किसी तरह से दबाब है और न ही कोई राजनीति है, उन्होंने अपनी स्वेच्छा से ही उप राज्यपाल पद से त्यागपत्र दिया है।

केजरीवाल से मुलाकात इधर शुक्रवार को नजीब जंग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक दोनों की चर्चा होती रही। केजरीवाल ने भी यह कहा है कि नजीब ने अपने व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र दिया है।

गौरतलब है कि जंग ने गुरूवार को इस्तीफा दे दिया था। जंग का कहना है कि उन्होंने मोदी सरकार को पहले ही त्यागपत्र देने की पेशकश कर दी थी, लेकिन मोदी ने उन्हें पद पर बने रहने के लिये कहा था। गौरतलब है कि जंग और केजरीवाल के बीच टक्कर होने के चर्चे आम थे।

LG नजीब जंग ने दिया इस्तीफा

Related News