नागपंचमी 2020 : इस विधि से करें नाग देवता का पूजन, जानिए शुभ मुहूर्त

Nag Panchami 2020 : हर साल सावन माह की शुक्ल की पंचमी तिथि को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। नाग देवता को पंचमी तिथि का स्वामी माना जाता है। नाग देवता भगवान शिव के गले में विराजित होकर और भगवान विष्णु की शय्या के माध्यम से अपनी शोभा को बढ़ाने का काम करते हैं। इस बार नाग पंचमी का त्यौहार 25 जुलाई को आ रहा है। पूरा देश इस दौरान नाग देवता की पूजा पूरे विध-विधान से करता है। आइए जानते है नागदेव की पूजा का शुभ मुहूर्त और साथ ही नाग देवता की पूजा करने की विधि के बारे में भी। 

यह है नाग पंचमी का मुहूर्त (Nag Panchami Muhurat 2020)

पंचमी तिथि प्रारंभ - 14:33 (24 जुलाई 2020) पंचमी तिथि समाप्ति - 12:01 (25 जुलाई 2020)   नाग देवता की पूजा का शुभ मुहूर्त - 05:38:42 बजे से 08:22:11 बजे तक अवधि - 2 घंटे 43 मिनट की रहेगी।  

जानिए किस विधि के साथ करें पूजन 

- नाग पंचमी से पहले आप चतुर्थी तिथि को एक समय यानी कि सुबह के समय ही भोजन करें।  

- अगले दिन पंचमी तिथि को सुबह जल्दी उठ जाए और स्नान आदि से खुद को स्वच्छ कर लें। 

- घर में पूजा कर रहे हैं तो इस दौरान घर में नागदेवता की फोटो चौकी पर रखें। 

- इसके बाद नाग देवता को हल्दी, रौली, चावल और फूल आदि अर्पित करें। 

- साथ ही नाग देवता को भोग स्वरुप दूध, घी, खीर आदि अर्पित करें। 

- विधिवत पूजा होने के बाद अंत में नागदेवता की आरती करें। 

- साथ ही इसके बाद नाग देवता की कथा का श्रवण अवश्य करें और घर में भी यह कथा सभी को सुनाए। 

 

आखिर क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी, यह है ख़ास वजह

नाग पंचमी 2020 : आखिर क्यों किया जाता है मांस खाने वाले 'सर्प' का पूजन, ये हैं रोचक वजह

Related News