Death Valley, जहाँ पत्थर अपने-आप खिसकते हैं

क्या कभी सुना है आपने कि पत्थर खिसक गए हो बिना किसी के हटाये। क्योंकि न्यूटन का पहला नियम तो यही बोलता है कि किसी भी चीज़ में जब तक बाहरी ताकत ना लगे वो अपनी जगह से नही हिलती। जी हाँ, सही कहा है उन्होंने भी ,लेकिन हम भी सही कह रहे हैं। एक जगह है जहाँ पत्थर अपने आप खिसने लगते हैं। जानिए उसी के बारे में।

दरअसल, ये जगह है उत्तरी अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित डेथ वैली की,जो कि पृथ्वी का सबसे गर्म स्थान है। लेकिन इस वैली के पत्थर अपने आप खिसकते रहते हैं जिसके कारण ये हमेशा ही चर्चा में बानी रहती है। इस वैली में 150 से ज्यादा पत्थर ऐसे हैं जो सर्दियों में 250 मीटर से ज्यादा दुरी तक खिसके हुए मिलते हैं। अब किसी ने देखा तो नही है बस सब ऐसा बोलते हैं। क्योंकि यहाँ पत्थरों के खिसकने की लकीरे भी देखने को मिलती हैं।

इस गुत्थी को सुलझाने में वैज्ञानिक भी नाकामयाब रहे। इन्ही वैज्ञानिको को कहना है कि रिसर्च के समय एक पत्थर बिलकुल भी नही खिसक था लेकिन जब कुछ साल बाद वहां पहुंचे तो उसी पत्थर को एक किलोमीटर दूर पाया जो कि 317 किलो था। उनका कहना है कि हवा की गति तेज़ होने के कारण यह पत्थर अपनी जगह से खिसक जाते है। लेकिन कुछ लोग इसमें भी आत्माओ का वास मानते हैं।

कंपनी की बिग मिस्टेक्स के फोटोज

यह सब्जी दिलवाएगी दिल की बीमारी से निजात, लेकिन दाम उड़ा देते है होश

इस मॉडल ने तोड़े खूबसूरती के रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

Related News