गायों का चारा बेचने से मना किया तो मुस्लिम ने कर लिया आत्मदाह

भटिंडा : पंजाब के भटिंडा में गाय का चारा बेचने वाले एक मुस्लिम आत्मदाह कर लिया। युवक को गंभीर अवस्था में गुरू गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। उपचार कर रहे डॉक्टरों ने बताया की वह 60 फीसदी से अधिक झुलस चुका है।

पुलिस के मुताबिक भटिंडा निवासी 40 साल के ईद मोहम्मद गौशाला के बाहर गायों का चारा बेचने का काम करता था। इसके लिए वह गौशाला को कमीशन भी देता था। पीडित ने बताया की गौशाला कर्मचारियों ने उसे वहां से अपनी दुकान बंद करके किसी और जगह दुकान लगाने का कहा था, जिसके कारण उसका कर्मचारियों से विवाद हो गया। इसके बाद विवाद से नाराज़ मोहम्मद ने खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद उसे गंभीर रूप अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर गौशाला के कर्मचारी 32 वर्षीय मोनू को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में हिरासत में ले लिया।

Related News