गोपालगंज : बिहार में दबंगो ने इस कदर तांडव मचाया हुआ है कि अब लगने लगा है सुशासन बाबू के राज्य में जंगल राज शुरू हो गया है। प्रदेश में दबंगो के हौंसले इस कदर बुलंद है कि उन्होंने दिनदहाड़े मोबाइल की दुकान में घुसकर 20 वर्षीय युवक की हत्या कर डाली। मामला बिहार के गोपालगंज का है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज़ कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक जिले के कुचायकोट के सासामुसा में अभिमन्यु कुमार मोबाइल की दुकान चलाता था साथ ही पढाई के साथ सेना में भर्ती होने के सपने देख रहा था। लेकिन अचानक हत्या पर अमादा दबंगो ने उसके सपनो को हमेशा हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। बेरहम बदमाशो ने दुकान के घुसकर अभिमन्यु को चाकुओ से गोद डाला। घायल अभिमन्यु को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उसने रस्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस ने केस दर्ज़ करते हुए इस मामले के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।