पूर्व राज्यमंत्री के दामाद की हत्या किसने की...?

बरेली : होली के अवसर पर होली मिलन के लिए गए उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार के दामाद राजपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके साथ गए भतीजे अभिनव को भी आरोपियों ने गोली मार दी। जिससे अभिनव घायल हो गए। उनका कहना था कि सत्येंद्र अपने घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आए थे और उन्होंने दोनों पर फायर कर दिया।

राजपाल को लगी गोलियों में से एक गोली राजपाल के पेट को भेदकर निकल गई। ऐसे में अभिनव लहूलुहान हो गया। सत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया।

उल्लेखनीय हे कि राजपाल भगवत सरन गंगवार के बड़े भाई लाखन सिंह के दामाद थे। इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि सत्येंद्र सिंह समेत दो अन्य के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। गोली चलाने वाले सत्येंद्र को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनसे हथियार की बरामदगी भी कर ली गई है। तो दूसरी ओर यह बात भी सामने आई है कि सत्येंद्र की तैनाती राजपूताना रायफल्स में हुई थी। 

Related News