पहले महिला की हत्या फिर शव को मूर्ति बनाने की कोशिश

गाजियाबाद : यूपी के गाजियाबाद की एक घटना ने पुलिस के भी होश उड़ दिए है। खबर है कि पहले एक महिला की हत्या की गई और फिर उसकी लाश को मूर्ति की शक्ल देने की कोशिश की गई। शव के पास से पुलिस को काफी मात्रा में प्लास्टर ऑफ पेरिस मिली है, जिससे शव को मूर्ति बनाया जा रहा था।

घटना मुरादनगर के गंगनहर की है, जहाँ पुलिस को मूर्तियों के बीच एक शव मिला। पुलिस का कहना है कि हत्या से पहले महिला के हाथ-पैर बांधे गए थे। हांलाकि शव की पहचान नही हो पाई है।

प्राथमिक जांच में पुलिस ने यह खुलासा किया है कि उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया था। शिनाख्त के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी। इस मामले में आसपास के सभी थानों को भी सूचित किया गया है।

Related News