मुंबई पर आतंक का साया, IS के आतंकी रच रहे साजिश

मुंबई। मुंबई में एक बार फिर आतंकी खतरे का साया मंडराने लगा है। दरअसल जिस तरह की जानकारी मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को मिली है उससे तो यही लगता है। खतरे का अंदेशा किसी और न नहीं बल्कि भारतीय तटरक्षक बल ने जताया है। इसके बाद से ही मुंबई और समुद्रीय क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि आईएसआईएस के तीन संदिग्ध आतंकी समुद्र के रास्ते मुंबई में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे हैं।

गौरतलब है कि तटरक्षक बल ने अरब सागर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। इस दौरान आईएसआईएस के तीन आतंकियों को लेकर जानकारी दी गई जिसमें कहा गया कि आतंकी समुद्र तट से मुंबई में दाखिल होने का प्रयास कर रहे हैं।

जब मुंबई पुलिस को जानकारी मिली तो सभी अलर्ट पर हो गए। एजेंसियों ने पुलिस को सतर्क रहने के लिए सलाह दी थी जिसके बाद मुंबई में हर स्थान पर सुरक्षा कड़ी  कर दी गई है। समुद्र से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

जम्मू कश्मीर से हटाए जाऐंगे रोहिंग्या मुसलमान

CRPF काफिले पर हुए हमले में एक घायल जवान शहीद

श्रीनगर जा रहे CRPF काफिले पर आतंकवादी हमला

 

 

 

 

Related News