मुंबई: आम यात्रियों के लिए जल्‍द शुरू होगी मुंबई लोकल, लेकिन माननी होगी यह शर्त

मुंबई: कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब तक जारी है। वही इसके आने से शुरू हुए प्रतिबंध और नियम भी आज तक कायम हैं। आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर नियंत्रण में आने के बाद भी नियमों में ढील नहीं दी गई है। ऐसे में मुंबईकरों की ओर से लगातार यह सवाल सामने आ रहे हैं कि जब कोरोना नियंत्रण में है, तो आम यात्रियों के लिए मुंबई लोकल शुरू क्यों नहीं हो रही है? अब बढ़ती हुई मांगों को देखते हुए मुंबई महानगरपालिका (BMC) एक अहम फ़ैसला लेने वाली है।

जी हाँ, खबरों के अनुसार आने वाले 15 जुलाई को इस संबंध में एक अहम बैठक होगी। वहीँ इस बैठक में मुंबईकरों के लिए मुंबई लोकल शुरू करने सहित अन्य प्रतिबंधों और नियमों में भी छूट देने की घोषणा की जा सकती है। वही खबरें यह भी है कि इस तरह कोरोनारोधी वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके मुंबईकरों के लिए मुंबई लोकल शुरू की जा सकती है। इससे नागरिकों को ऑफिस और अन्य जगहों में जाने की छूट दी जा सकती है। आप सभी को बता दें कि मुंबई में फिलहाल कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है हालाँकि इसके बाद भी कोरोना की तीसरी लहर का डर कायम है। इसी डर से राज्य सरकार प्रतिबंध हटाने में संकोच कर रही है।

इसी के चलते मुंबई लोकल और अन्य सेवाएं आम लोगों के लिए बंद कर दी गई हैं। लोगों को इस बीच बहुत परेशानियां हो रही है और अब 15 जुलाई को एक अहम मीटिंग बुलाई गई है जिसमें दोनों डोज ले चुके लोगों को मुंबई लोकल और अन्य सेवाओं में छूट देने की अनुमति दी जाएगी। हालाँकि अभी कुछ ऑफिसियल नहीं है लेकिन 15 जुलाई को होने वाली मीटिंग के बाद सब ऑफिसियल हो सकता है।

दूसरी बार पिता बने हरभजन सिंह, गीता ने दिया बेटे को जन्म, लगा बधाइयों का ताँता

Velley in Delhi में नजर आएँगे करण देओल, शेयर किया अपना नया लुक

पीएचईडी असम जेई भर्ती, इन पदों के लिए जारी किए गए आवेदन

Related News