ISL 2015 : मुंबई सिटी ने कोलकाता एटीके को 3-2 से रौंदा

सोनी नोर्डे के इंजुरी टाइम के शानदार गोल सहित कुल 2 गोल दागने की बदौलत मुंबई सिटी FC ने बीते दिन यानि कि शुक्रवार को अंकतालिका में शीर्ष पर चल रहे एटलेटिको डि कोलकाता (एटीके) को 3-2 से करारी हार का सामना कराकर इंडियन सुपर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में पहली बार किसी मेजबान टीम को उसके घरेलू ग्राउंड पर शिकस्त प्रदान की। मुंबई सिटी की ओर से से नोर्डे ने 26वें और दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में गोल दागा। इस बीच शानदार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने 82वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। 

एटलेटिको डि कोलकाता (एटीके) पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुका था लेकिन उसकी नजरे शीर्ष 2 स्थान में जगह बनाने पर टिकी हुई है। एटलेटिको डि कोलकाता के लिए इयान हयूम ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में बराबरी का गोल दागा जबकि इजुमी इराता ने 90वें मिनट में टीम की ओर से दूसरा गोल किया। 

एटलेटिको डि कोलकाता के अब 14 मैच में 23 अंक हैं और वह अभी अंकतालिका में शीर्ष पर बना बरक़रार है। दूसरे और तीसरे नंबर पर कायम FC गोवा और दिल्ली डायनामोस को अभी आपस में भिड़ना है जिसके बाद शीर्ष पायदान की टीम का फैसला होगा। मुंबई सिटी ने 14 मैचों में 16 अंक के साथ अपने अभियान का अंत किया।

Related News