मुंबई: BMC का चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी AIMIM

महाराष्ट्र: इस साल मुंबई महानगरपालिका का चुनाव होने वाला है। इस चुनाव में अपनी जीत दर्ज करने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी कोशिशें शुरू कर दी हैं। आप जानते ही होंगे मुंबई में मुस्लिम और अन्य प्रांतों से आए मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद है। ऐसे में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM इन्हीं मतदाताओं को ध्यान में रखकर मुंबई महापालिका का चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

बिहार में वैसे ही AIMIM को सफलता मिल चुकी है और अब उसी से उत्साहित होकर मुंबई के मु्स्लिम और बिहारी मतदाताओं के बीच चुनाव प्रचार के लिए एमआईएम ने बिहार के पांच विधायकों को बुलाया है। खबरों के अनुसार ये विधायक मुस्लिम और बिहारी मतदाताओं की घनी आबादी वाले मोहल्लों और बस्तियों में जाकर मतदाताओं को एमआईएम के पक्ष में करने का कोशिश करने वाले हैं। वैसे केवल एमआईएम ही नहीं भारत की कई छोटी-बड़ी पार्टियों को इस चुनाव में आते देखा जा रहा है। अब अगर इसकी वजह के बारे में बात करें तो वह यह है कि 'मुंबई महापालिका एशिया की सबसे अमीर महापालिका है।'

केवल यही नहीं बल्कि मुंबई महापालिका का सालाना बजट भारत के कई राज्यों के बजट से ज्यादा होता है। वैसे आप जानते ही होंगे कि यहां सालों से शिवसेना की सत्ता रही है। वहीँ पिछली बार भाजपा के 80 से ज्यादा कॉर्पोरेटर जीतकर आए थे। वैसे मुंबई महापालिका का चुनाव इस बार बड़ा रोमांचक होने वाला है यह तो तय है।

किसान आंदोलन पर बोले संजय राउत- 'कोई अदृश्य शक्ति नहीं निकलने दे रही समाधान'

अगर पाना चाहते हैं भय, संकट और दुश्मनों से मुक्ति, तो करें इन देवता की पूजा

पूर्वी लद्दाख में सैनिकों के पीछे हटाने की प्रक्रिया पर भारत और चीन के बीच वार्ता

Related News