सैफई संस्थापक की पुण्यतिथि पर पहुंचा मुलायम का कुनबा

इटावा। सैफई महोत्सव के संस्थापक रणवीर सिंह यादव की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस उपलक्ष्य में इटावा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्य और अन्य लोगों ने भाग लिया। गौरतलब है कि तत्कालीन ब्लाॅक प्रमुख रणवीर सिंह यादव ने सैफई ब्लाॅक में छोटे से मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद यहां प्रतिवर्ष मेले का आयोजन होता रहा।

कालांतर में यही सैफई महोत्सव कहलाया। सैफई महोत्सव में धूम रहती है। लोगों को इस महोत्सव का इंतज़ार रहता है। प्रतिवर्ष इसका आयोजन किया जाता है। हालांकि इसे लेकर कई बार सपा सरकार चर्चाओं में रही है। रावीर सिंह यादव की पुण्यतिथि में शामिल होने वालों में मैनपुर के सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव आदि शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि सैफई महोत्सव सपा सरकार का एक प्रमुख उत्सवी आयोजन रहा है। इस दौरान पूरे उत्सव के तहत सरकार के मंत्री यहां जमावड़ा लगाए रहते थे। इस महोत्सव में सांस्कृति आयोजन होते हैं। जिनका लोग जमकर लुत्फ उठाते हैं। सपा सरकार के कार्यकाल में इसका आयोजन होने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसका शुभारंभ कर चुके हैं।

मुलायम सिंह की बहू का नोटबंदी पर ट्वीट

अखिलेश ने योगी को लेकर ट्वीटर पर निकाला गुस्सा

 

 

Related News