वरूण अारोन के नेतृत्व में खेलेंगे धोनी, हुई झारखंड टीम की घोषणा

रांची: भारतीय टीम वनडे के कमान सौपने वाले महेंद्र सिंह धोनी को 10 से 18 दिसंबर तक बेंगलुरू में आयोजित होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के लिए झारखंड की 15 सदस्यीय टीम में सम्मलित किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में कई मैच खेल चुके वरुण आरोन टीम की अगुआई करेंगे। इस बात की जानकारी विज्ञप्ति के द्वारा झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव राजेश वर्मा ने दी। विज्ञप्ति में कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी में कई मैच खेल चुके वरुण आरोन टीम की अगुआई करेंगे। 

मालूम है कि महेंद्र सिंह धोनी ने पिछली बार साल 2007 में अंतिम बार झारखंड का प्रतिनिधित्‍व किया था। यह T-20 मैच सैयद मुश्‍ताक अली टी-20 चैंपियनशिप के ईस्‍ट जोन लेग के तहत हुआ था। राजेश वर्मा ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी स्वयं ने राज्‍य टीम की तरफ से खेलने की इच्‍छा जाहिर की है। 

टीम :- वरुण आरोन (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, सुमित कुमार, इशांक जग्गी, सौरभ तिवारी, आनंद सिंह, कुमार देवव्रत, कौशल सिंह, राहुल शुक्ला, शाहबाज नदीम, सोनू सिंह, मोनू कुमार, एसपी गौतम, अंकित डबास और जसकरण सिंह।

Related News