धोनी गृहराज्य झारखंड की ओर से मैदान में उतरेंगे

इंडिया टीम के महान बल्लेबाज और भारतीय वनडे टीम के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करीब 8 साल के बाद अपने गृहराज्य झारखंड की ओर से मैच खेलने के लिए मैदान में अपना दम दिखाएंगे .

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त होने की वजह से धोनी राज्य क्रिकेट के लिए अधिक समय नहीं निकाल पाते थे. पहले भी महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में विश्वकप के बाद ट्वेंटी 20 मैच में झारखंड की टीम में अहम भूमिका निभाई थी. और महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर इस सत्र में राज्य टीम की और से घरेलू क्रिकेट खेलने के लिये पूर्णरूप से तैयार है. महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.   

सूत्रों के से पता चला है की टेस्ट क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी घरेलू ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ-साथ वनडे मैच में भी खेलते हुए दिखाई देंगे. 

Related News