वीडियो : कुमार संगकारा का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते है 'कैप्टन कूल धोनी'

भारतीय टीम के शानदार और अनुभवीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक विशेष रिकॉर्ड के पास पहुंच गए है। दरअसल, राजकोट वनडे में हाशिम अमला का विकेट हरभजन सिंह के खाते में गया। उन्हें विकेट मिलने के पीछे धोनी ने अहम भूमिका दिखाई क्योकि तेजी दिखाते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने स्टंप आउट किया। 

इस शानदार स्टंपिंग के साथ ही धोनी की अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 137 स्टंपिंग हो गई हैं। और इसमें सबसे अच्छी और दिचस्प बात तो यह है की धोनी अब श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। कुमार संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 139 स्टंपिंग की हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड संगकारा के नाम पर दर्ज है।

अब महेंद्र सिंह धोनी इस रिकॉर्ड से महज दो कदम दूर रह गए हैं। धोनी ने अभी तक वनडे में 88, टेस्ट में 38 और टी-20 में 11 स्टंपिंग की हैं। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चुके कुमार संगकारा ने टेस्ट में 20, वनडे में 99 और टी-20 में 20 स्टंपिंग की हैं।

Related News