वीडियो : खेल के मैदान में भी धोनी ने खेल भावना का दिया परिचय

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में कुछ खास बातें जो बहुत कम लोगो में होती है और इसी अच्छाइयों के कारण वे बहुत अच्छी छवि बटोरे रखे है। दरअसल, बीते दिन भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 5वें वनडे मैच के समय महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी छवि को और निखार दिया।

जब साउथ अफ्रीका के ताबड़तोड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स और फैफ डु प्लेसी भारतीय गेंदबाजों की हर गेंदों पर बड़े शॉट खेल रहे थे और इसी बीच डु प्लेसी अपने शतक के बाद पैर में खिचाव हो गया था लेकिन वे हार नहीं मान रहे थे और संघर्ष करते रहे लेकिन उसी समय एक शॉट लगाने की कोशिश में वो मैदान पर गिर भी गए। 

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खेल भावना का परिचय देते हुए केवल उन्हें उठाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया बल्कि जब देखा कि डु प्लेसी को अधिक दर्द हो रहा था तो डु प्लेसी को स्ट्रेचिंग कराई तो उनके पांव ऊपर उठाकर उन्हें दर्द से निजात दिलाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन 133 रन पर डु प्लेसिस रिटायर्ड हर्ट होकर पविलियन लौट गए। 

Related News