New Year पर नागिन ने प्रेमी संग किया 'हिस्स हिस्स'....!

टीवी शो 'नागिन 2' की लीड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने नए साल का जश्न ब्वॉयफ्रेंड मोहित रैना के साथ मनाया। उनके हॉलिडे की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तसनीम 6990 नाम के अकाउंट से शेयर की गईं इन फोटोज में मौनी गोवा में फ्रेंड्स और ब्वॉयफ्रेंड के साथ चिल करती नजर आ रही हैं। 

मोहित और मौनी दोनों ही फेमस शो 'देवों के देव...महादेव' से पॉपुलर हुए हैं। मोहित शो में भगवान शिव और मौनी उनकी अर्द्धांगिनी सती के रोल में थीं। कहा जाता है कि इसी शो के सेट पर मोहित और मौनी का अफेयर शुरू हुआ।

लेकिन आज तक उन्होंने खुलकर अपने अफेयर के बारे में कुछ नहीं कहा है। बता दें कि मोहित आखिरी बार 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' में देखे गए थे।

बिन मेकअप के भी झलकती है मोनी रॉय की नेचुरल खूबसूरती

साल का अंत नंबर वन से किया नागिन2 ने

 

 

Related News