ज्यादा बच्चे पैदा करने से जल्दी बूढ़ी नहीं होती महिलाऐं

कनाडा : महिलाएं दुनिया में यदि किसी चीज से डरती है तो वो है बढ़ती उम्र। महिलाओं की बढ़ती उम्र को लेकर कई तरह के शोध भी हुए है। हाल ही में इस बारे में एक शोध किया गया। हमेशा से ऐसा कहा जाता है कि यदि महिलाएं ज्यादा बच्चे पैदा करे तो उनका शरीर बीमार व कमजोर हो जाता है और इसी कारण उनकी जल्दी मौत भी हो जाती है।

लेकिन हाल में किया गया यह शोध सारी बातों को दरकिनार करता है। शोध के अनुसार, जिन महिलाओं को ज्यादा बच्चे होते है, उन पर उम्र का असर कम होता है या यूं कहें कि ऐसी महिलाएं जल्दी बूढ़ी नही होती है। यह रिसर्च कनाडाई रिसर्चरों ने की है। इस अनोखे शोध में शोधकर्ताओं का कहना है कि ऐसी महिलाओं पर उम्र का असर कम से कम होता है।

सिमोन फ्रेजर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि जो महिलाएं ज्यादा बच्चे पैदा करती है, उनमें टेलोमेयर लंबे समय तक बना रहता है। टेलोमेयर नई कोशिकाएं पैदा सरता रहता है और इसी से उम्र के असर का पता नही चलता है। यह कोशिकाओं का अनिवार्य हिस्सा होता है। शोधकर्ताओं ने 75 महिलाओं पर टेलोमेयर के लिए जांच किया।

शोध में ज्यादा बच्चों की मां में टेलोमेयर के छोटे होने की गति अपेक्षा कृत काफी कम पाई गई। शोधकर्ता पाब्लो नेपोमंस्की ने बताया कि ऐसा एस्ट्रोजन हार्मोन के कारण भी हो सकता है। यह हार्मोन एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो टेलोमेयर को छोटा होने से बचाता है।

Related News