मां लक्ष्मी धन, संपदा, शांति और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं

मां लक्ष्मी धन, संपदा, शांति और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि उनकी कृपा आप पर बनी रहे और मां लक्ष्मी आपसे हमेशा प्रसन्न रहें तो घर में इन चीजों को रखें।   कमल का फूल और कमल की माला मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं इनको पूजा के समय घर में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।   मां लक्ष्मी के चरण या लक्ष्मी की चांदी की चरण पादुका घर में रखनी चाहिए कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी का घर में निवास होता है। लक्ष्मी के चरण पादुका उस दिशा में लगाएं जहां आप घर में पैसा रखते हैं।   कौड़ी शंख और शैल के आकार की होती हैं जो समुद्र से पाई जाती है। लक्ष्मी जी भी समुद्र से उत्पन्न हुई हैं। इसलिए कौड़ी को घर में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।   नारियल यानी श्रीफल जिसे लक्ष्मी फल भी कहा जाता है। श्रीफल को बेहद पवित्र फल माना जाता है। इसलिए अगर घर में आप लक्ष्मी का निवास चाहते हैं तो श्रीफल को हमेशा रखें।

Related News