मस्जिद में महिलाओं के लिबाज़ पहन की छेड़छाड़

दुबई : एक बार फिर महिलाओं के परिधान को लेकर विवाद की स्थिति सामने आई है हालांकि इस बर यह बात सउदी अरब में मक्का की एक मस्जिद में पहने जाने वाले लिबाज़ को लेकर की जा रही है। दरअसल यहां अबाया पहनकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आने के बाद मामला गर्मा गया। हालांकि मामले में आरोपी को पकड़ लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां के एक लेडीज़ टाॅयलेट में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया। 
यही नहीं महिलाओं ने अथाॅरिटी से शिकायत की और मामले को लेकर कहा कि मस्जिद में इबादत के वक्त छेड़खानी की गई है। इस वारदात को धार्मिक रूप से भी सही नहीं माना जा रहा है। दरअसल आरोपी महिलाओं के परिधान पहनकर इस तरह की वारदात को अंजाम देता था। इस दौरान वह अपनी पहचान को छिपाया करता था। उक्त आरोपी जब महिलाओं के परिधान पहनकर मस्जिद में पहुंचा इस दौरान उसने एक महिला से छेड़छाड़ की। जिसके बाद महिला के विरोध करने पर उसे पकड़ लिया गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Related News