श्रीमद्भगवत गीता के दर्शन की है विश्व को जरूरत

कुरूक्षेत्र : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक डाॅ. मोहन भागवत ने एक बार फिर हुंकार भरी है। उन्होंने इस बार श्रीमद्भगवत गीता को आधार बनाया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि देश को फिर से विश्व गुरू बनाने हेतु देश के प्रत्येक नागरिक को अपने आप में परिवर्तन लाना होगा। श्रीमद्भगवत गीता के उपदेशों को अपने आचरण में उतारने की बहुत आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि गीता के संदेश को जीवन में धारण किया जाना चाहिए। भागवत केडीबी रोड़ पर 100 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले गीता ज्ञान संस्थानम् के शिलान्यास अवसर पर वे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि समूचे विश्व को ही गीता के उपदेशों की आवश्यकता है। सभी को गीता के संदेश अपनाने और उसे आचरण में लाने का आवश्यकता है। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हिमाचल के राज्यपाल आचार्य डाॅ. देवव्रत सहित बड़े पैमाने पर गणमान्यजन मौजूद थे।

Related News