कांग्रेस के इरादों को झुका नहीं सकेंगे मोदी

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मसले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे न्यायालय में पेश हुए और ऐसे में उनका मन बेहद साफ था। उनका कहना था कि विधि का पालन करने वाले व्यक्ति को जो करना चाहिए वही उन्होंने किया। राहुल ने कहा कि देश का कानून बिना भय और पक्षपात के सभी पर लागू हो जाता है। उनका कहना था कि उन्हें हल्का सा भी संदेह नहीं है। 

उनके द्वारा कहा गया कि उन्हें हल्का भी संदेह नहीं है। राजनीतिक विरोधियों के हमलों से वे वाकिफ हैं। ऐसा ही सिलसिला पीढि़यों से चलता आ रहा है। राहुल और सोनिया ने कहा कि राजनीतिक विरोधी हम पर हमला करते आ रहे हैं मगर वे उन्हें कभी भी अपने रास्ते से हटा नहीं पाए हैं। केंद्र सरकार द्वारा अपने विरोधियों को जान- बूझकर निशाना बनाया गया है।

इस हेतु सरकारी एजेंसी का पूरा उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं। जिसके विरूद्ध उनकी लड़ाई जारी रखी जाएगी। कांग्रेस के सिद्धांतों व गरीबों के हितों हेतु वे अभी भी संघर्षरत हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा कहा गया है कि वे विधि का आदर करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन पर झूठा आरोप लगाया गया है। वे विपक्ष को झुकाने का प्रयास करने में लगे हुए हैं। वे एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। 

Related News