देशवासियों को मोदी ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, "बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।"

आज अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध पूर्णिमा दिवस भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारत तथा नेपाल के लोगों के बीच एकजुटता दर्शाने के लिए एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। बुद्ध पूर्णिमा वैशाख पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का प्रमुख त्योहार है। इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी।

Related News