मोदी कृष्ण और राहुल हो रहे पागल

एटा : बीते शुक्रवार को भाजपा संसद साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की, तारीफ का सिलसिला इतना अधिक आगे बढ़ गया कि उन्होंने मोदी को भगवान का दर्ज तक दे दिया। यह तारीफ का सिलसिला इतना आगे बढ़ गया कि उन्होंने मोदी को भगवान बताते हुए उन्हें भगवान कृष्णा का दर्ज तक दे दिया।

सिर्फ इतना ही नहीं जहाँ एक तरफ उन्होंने मोदी को भगवान को बता दिया वही दूसरी तरफ उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी अपने बयानों के घेरे में ले लिया। उन्होंने राहुल के बारे में यहाँ तक कह दिया कि राहुल पगला गए है। एक उदहारण के दौरान उन्होंने यह भी कहा की जिस तरह द्रोपदी के चीरहरण के समय उन्होंने कृष्ण को पुकारा था और उन्होंने भी देर नहीं की थी उसी तरह नेपाल में भूकंप के बाद मोदी ने भी उनकी उसी तरह आगे बढ़कर इस मुद्दे को सँभालने का काम किया।

साक्षी महाराज का यह भी कहना है कि मोदी ने भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन कर किसानों के हित में कार्य किया है। राहुल गांधी को भी उन्होंने अपने बयानों में घेरते हुए यह कहा कि राहुल पगला रहे है। ना तो राहुल को राजनीती की एबीसीडी आती है और ना ही उन्हें यह पता है कि गेहूं और जौ की बाल में क्या अंतर होता है। इतना कुछ होने के बावजूद भी वे किसानों का दर्द बाटने का दिखावा कर रहे है।

Related News