लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज लखनऊ में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए एकजुट किया और उन्होंने कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विचार, प्रत्येक सोच को कांग्रेस में जगह दी जाती है। कांग्रेस का कार्यकर्ता सच्चाई के लिए लड़ता है। जनता तक अपनी सोच ठीक से पहुंचाने पर ही सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी। उन्होंने कहा कि बीते चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई वायदे किए। उन्होंने कहा कि सरकार महंगी बुलेट ट्रेन चलाने में लगी है। इस ट्रेन की लागत रेल बजट से भी कई गुना अधिक है। उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सराहना भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित अच्छा कार्य कर रही है। उत्तरप्रदेश में शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस बेहतर कार्य करेगी।