BJP सरकार के 3 साल के जश्न से एनडीए दूर

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र में अपने 3 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अन्य घटक दलों के मुख्यमंत्रियों व उनके दलों के सांसदों व नेताओं को दूर रखा गया। इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्रियों, सांसदों व अन्य नेताओं का कार्यक्रम तैयार किया गया है।

इस कार्यक्रम के तहत एनडीए के अन्य घटक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नाम शामिल नहीं किया गया है। इन राज्यों में जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आदि शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने एनडीए में शामिल किए गए अन्य दलों के मंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के जश्न के कार्यक्रम अवश्य लगाए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कश्मीर में स्थिति को देखते हुए उल्लास के कार्यक्रम से दूरी बना ली। इस हेतु कश्मीर घाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री, और मुख्यमंत्री आदि का कार्यक्रम नहीं बना। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा व प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना को भेजने का कार्यक्रम तैयार किया गया।

शिवराज सरकार रेत बेचने का काम अपने हाथ में लेगी

आतंकवादियों को आर्थिक मदद देने के मामले में बीजेपी नेता को उम्रकैद

मोदी अपनी परेशानी की आड़ में दूसरों पर कीचड़ उछाल रहे है - शत्रुघ्न सिन्हा

 

Related News