एमएनएस ने निरूपम को बताया परप्रांतीय कुत्ता

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और मुंबई कांग्रेस के बीच विवाद हो गया है। यह विवाद एक पोस्टर को लेकर हो गया है। परप्रांतियों और गैर मराठी भाषियों के विरूद्ध हल्ला बोल आंदोलन करने वाली और कथित तौर पर हिंसक प्रदर्शन करने वाली पार्टी एमएनएस के निशाने पर इस बार मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरूपम हैं। दरअसल एक पोस्टर चस्पा कर उन्हें दूसरे प्रांत का कुत्ता बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पोस्टर यूथ सेल के वाइस प्रेसिडेंट अखिल चित्रे ने लगवाया है। यह संजय निरूपम के घर के बाहर लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि पोस्टर को हटा दिया गया है। यह निरूपम के घर से करीब 500 फीट की दूरी पर लगाया गया था। बताया जा रहा है कि संजय निरूपम फेरीवालों का समर्थन कर रहे हैं जबकि एमएनएस कार्यकर्ता उन्हें हटाना चाहती है।

इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। जो होर्डिंग लगाया गया था, उस पर मनसे पार्टी का नाम और उसका चिह्न अंकित था। हमें संदेह है कि, इस होर्डिग को मनसे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगाया था। शुक्रवार को भी मनसे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ऑफिस में तोड-फोड़ की थी। बता दें कि मुंबई और उसके आसपास के शहरों में एमएनएस ने अवैध फेरीवालों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है।

भाजपा का एक ही नारा विकास और केवल विकास - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वाॅट्सएप पर बना पीएम मोदी का मजाक

मनसे प्रमुख की दो टूक, पीट कर आएं, पिट कर नहीं

बिहार की बिजली से चलती है मुंबई की लोकल ट्रेनें

मध्यावधि चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे ने की शरद पंवार से भेंट

Related News