विधायक के बेटे की प्राथमिक सदस्यता समाप्त, कांग्रेस नेत्री ने लगाया था यह आरोप

उज्जैन/ब्यूरो। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे की कांग्रेस से प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी गई है।  2 अप्रैल 2021 में इंदौर की कांग्रेस नेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगा था।  जिसके बाद अब कार्रवाई की गई है। 

इंदौर महिला थाना, MIG  थाना सहित एक अन्य थाने में अलग-अलग मामलों में प्रकरण दर्ज हुआ था।  पीड़ित युवती ने कांग्रेस के बड़े नेताओं से करण मोरवाल के निष्कासन की मांग की थी।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने मामले की जांच की थी। 

पहले करण मोरवाल की सदस्यता शून्य की गई थी।  अब कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया गया है।  पीड़ित कांग्रेस नेत्री की शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है।  इसके अलावा थानों में दर्ज मामलों की पुलिस अलग कार्रवाई कर रही है। 

सारागढ़ी युद्ध के 125 साल पूरे, जानिए इस दिन का इतिहास

डीप नेक और थाई स्लिट ड्रेस में बियॉन्से ने दिखाई अपनी सेक्सी अदाएं

उत्तराखण्ड में जड़ी- बूटी शोध संस्थान स्थित है?

Related News