यात्रियों को लेकर जा रहा विमान पूर्वी इंडोनेशिया से हुआ लापता

जकार्ता : पूर्वी इंडोनेशिया में 10 यात्रियों को लेकर घरेलू उड़ान भर रहा एक यात्री विमान शुक्रवार को अचानक लापता हो गया। परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता जुलियस बराता ने जानकारी दी कि DHC-6 ट्विन ओटर विमान से जब संपर्क टूटा वह दक्षिण सुलावेसी प्रांत के उपर उड़ान भर रहा था।

उन्होंने बताया कि प्रांतीय राजधानी मकास्सर में उतरने से तक़रीबन आधे घंटे पहले विमान से रेडियो संपर्क टूट गया। विमान उसी प्रांत के मसाम्बा से 3 बच्चों समेत 7 यात्रियों और चालक दल के 3 सदस्यों के साथ रवाना हुआ था। निजी कंपनी एवियास्टार मंदिरि एयरलाइंस के स्वामित्व वाले इस विमान की तलाश में खोजी दल रवाना कर दिए गए हैं।

Related News