मर्सडीज हिट एंड रन में छात्र पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज पिता को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली :  मर्सडीज हिट एंड रन केस में आरोपी 12th के स्टूडेंट के पिता को अरेस्ट कर लिया गया है। बेटे की गलती पर पिता को अरेस्ट करने का यह पहला मामला है। पुलिस के मुताबिक, वह रिपीट ऑफेंडर है। उसी इलाके में पहले भी एक्सीडेंट कर चुका है। मर्सडीज चला रहे लड़के के पिता पर क्राइम के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है।

हादसे में 32 साल के सिद्धार्थ शर्मा की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, लड़के को शनिवार को फिर कस्टडी में लिया गया। उस पर पहले लापरवाही के चलते जान लेने का आरोप था। अब आरोपी लड़के पर कल्पेबल होमीसाइड (दोषपूर्ण हत्या) का मामला दर्ज किया गया है।  

आरोपी लड़का शुक्रवार को ही 18 साल का हुआ है। पुलिस ने जांच में पाया कि इस घटना से पहले भी ये लड़का उसी इलाके में एक एक्सीडेंट कर चुका है। पुलिस ने पहले हुए हादसे के विक्टिम का बयान भी दर्ज किया है। इसमें भी पिता और बेटे पर चार्जशीट दायर की जाएगी।

Related News