भाई को ले जा रहा था परीक्षा दिलवाने, हो गई शादी

पटना : बिहार की राजधानी पटना में अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले के तहत यह बात सामने आई है कि यह अपहरण केवल विवाह के लिए किया गया था। आश्चर्यजनक बात यह रही कि दुल्हा और दुल्हन दोनों ही नाबालिग हैं। अब पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई की जा रही है जबकि दुल्हे के परिजन लड़की को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं हैं। मिली जानकारी के अनुसार दुल्हे के परिजन दुल्हा - दुल्हन को लेकर थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नाबालिग दुल्हा और दुल्हन के बीच हुए विवाह को कानूनन अपराध बताया है।

यही नहीं उनका कहना था कि वे विवाह करने के लिए तैयार नहीं थे। मगर पटना से उन्हें जबरदस्ती अपहृत कर ले जाया गया। इसके बाद युवकों को मंदिर ले जाकर उनका विवाह करवा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह कहा गया है कि विवाह के लिए लड़के ने भी अपनी स्वीकृति दी है।

हालांकि इस मामले में वधु पक्ष और वर पक्ष के अपने - अपने दावे हैं। लड़के वालों ने यह दावा किया है कि लड़की वालों ने दहेज में आभूषण और बाईक देने के बाद रिश्ता स्वीकारने की बात कही थी वधु पक्ष का दावा है कि वर पक्ष की बात गलत है। इस तरह की कोई बात नहीं हुई थी। अब पुलिस इस मामले की जांच में लगी है। 

Related News