मंत्रियों के बेतुके बयानों से गर्माया मामला

मोगा : पंजाब प्रांत के मोगा में एक बस कंपनी में हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद पीडि़त परिवार को इंसाफ की दरकार है वहीं सरकार प्रशासन द्वारा कार्रवाई की बात कह रही है। दूसरी ओर पंजाब सरकार के मंत्री गलत बयानी पर अड़े हुए हैं। पंजाब सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरजीत सिंह रखरा ने हाल ही में बयान दिया कि सरकार केवल सुरक्षा दे सकती है बाकी कुदरत की गल है। मीडिया में यह बयान जारी होने के बाद इस पर बवाल मच गया है।

कांग्रेस नेता प्रतापसिंह बाजवा और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने पंजाब सरकार के मंत्री सुरजीत सिंह के बयान पर कहा कि इस तरह की बयानबाजी नहीं होना चाहिए। कांग्रेस नेता प्रतापसिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी इसी तरह का बयान दिया था अब उनकी कैबिनेट के मंत्री भी इसी तरह का बयान दे रहे हैं। यह ठीक नहीं है।

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की ओर से सांसद भगवंत मान ने कहा कि सुखबीर और प्रकाश सिंह बादल पंजाब के भगवान बन चुके हैं। पंजाब में रेल रोको आंदोलन पंजाब में कांग्रेस ने इस मुद्दे को हाथों में ले लिया है। अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीपसिंह बाजवा के नेतृत्व में पंजाब में रेल रोको आंदोलन करने का मन बना रही है। मामले में आप और कांग्रेस ने पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के विरूद्ध मामला दर्ज करने की मांग की है। दूसरी ओर पीडि़ता के पिता ने इंसाफ की मांग की है।

Related News