बिहार में लौट आया है जंगल राज

नई दिल्ली : केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री राम विलास पासवान ने बिहार में लोजपा विधायकों को सरकार की ओर से समर्थन न दिए जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रंगदारी के लिए विधायकों को धमका रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी के विधायकों राजू तिवारी और मुन्नी देवी को रंगदारी हेतु धमकाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री पासवान द्वारा आरोप लगाया गया कि राजू तिवारी ने 10 लाख रूपए रंगदारी की मांग की है। दूसरी ओर मुन्नी देवी से करीब 1 करोड़ रूपए मांगे गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के विरूद्ध व्यापक अभियान चलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस हेतु 10 जनवरी को सरकार के विरूद्ध अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में चिराग पासवान भी शामिल होंगे। पासवान द्वारा आरोप लगाया गया कि राजू तिवारी से 10 लाख रूपए रंगदारी की मांग की गई है।

उनके द्वारा कहा गया कि बिहार में जंगलराज का दौर लौट गया है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने राष्ट्रीय चीनी संस्थान में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में 6 माह का कार्य देखे जाने की बात कही थी मगर राज्य सरकार का कार्य तो 2 माह में ही वापस लौट गया।

Related News