कानूनी पेंच में उलझी कानून मंत्री की डिग्री

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी एक बार फिर सुर्खियों में है। वैसे इस बार पार्टी से ज्यादा उसके मंत्री की चर्चाऐं की जा रही हैं। जहां दिल्ली में बीते दौर में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने पुलिस थाने पर हंगामा मचाया था वहीं अब दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर एक मामले में उलझ गए हैं। जी हां, दिल्ली राज्य के कानून मंत्री के पास कानून की डिग्री तो है लेकिन फर्जी यही नहीं नेताजी को ग्रेजुएट लेवल पर साईंस के प्रयोगों को पास करने के लिए भी फर्जीवाड़े का सहारा लेना पड़ता है।

बेचारे नेताजी कानून की डिग्री तो ले ली लेकिन कानूनी दांव पेंचों से कैसे बचना है पता नहीं, अब कोर्ट की मार से बचने के लिए यहां वहां फिर रहे हैं। शायद सीएम केजरीवाल उनके कुछ काम आ जाऐं और वे कानून के हथोड़े से बच जाऐं। क्योंकि सीएम केजरी की जादूगरी तो सभी जानते हैं, एक मसले को छुपाने के लिए दूसरा मामला उठाने का फार्मूला उनकी जेब में हमेशा रहता है।

Related News