काॅन्ट्रेक्ट लेबर के लिए 18 हजार रूपए हो न्यूनतम वेतन

नई दिल्ली : केंद्रीय श्रमिक संगठन ने मांग की है कि काॅन्ट्रेक्ट लेबर के क्षेत्र में जो मसौदे तैयार किए गए हैं वे सही नहीं हैं। इस मसौदे में कर्मचारियों के लिये न्यूनतम वेतन 10 हजार रूपए करने की मांग की गई है। दरअसल ट्रेड यूनियन ने न्यूनतम वेतन 18 हजार रूपए करने की मांग की है।

श्रम मंत्रालय द्वारा इसे लेकर विभिन्न पक्षों की राय लेने की बात भी कही गई। इसके लिए इसे 30 मार्च तक जारी करने की बात भी कही। सीटू ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि इस अवसर पर मंत्रालय का कदम बिल्कुल स्वागत योग्य है।

इन मसलों को केंद्रीय श्रमिक संगठन संयुक्त तौर पर सामने रख सकते हैं। बयान में दी गई जानकारी के अनुसार ठेका कर्मचारियों हेतु वेतन को कम से कम 18 हजार करने का प्रस्ताव रखते हुए सीटू के सदस्यों ने मांग की कि कम से कम वेतन 18 हजार रूपए प्रति माह होना चाहिए। यही नहीं ठेका कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 10 हजार रूपए है जो कि काफी कम है। 

Related News