महाराष्ट्र : औरंगाबाद महानगर पालिका सीट पर AIMIM का कब्ज़ा

महाराष्ट्र / मुंबई : मुंबई से समीप बदलापुर और अंबरनाथ की नगर पंचायत के चुनाव में शिवसेना ने अपनी बादशाहत को बरक़रार रखा है। बदलापुर नगर पंचायत के चुनाव में शिवसेना को 47 में से 24 सीटें मिली है। भाजपा को 20, NCP को 2 और अन्य को एक सीट मिली है। यहां पर शिवसेना और भाजपा ने बिना किसी गठबंधन के चुनाव को लड़ा था, यदि शिवसेना और भाजपा की सींटे मिला दें तो 47 में से 44 सीटों पर इनका कब्जा है। 
कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव मे कोई सीट नहीं मिली वहीं दूसरी ओर अंबरनाथ नगर पंचायत के 57 सीटो मे शिवसेना को 26 सीटे मिली है। भाजपा को 10, कांग्रेस को 8, NCP को 5 और अन्य के खातें में 8 सीटे आयी है। अंबरनाथ में शिवसेना को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला लेकिन सत्ता में आना तय माना जा रहा है। 113 सीटों वाली औरंगाबाद महानगर पालिका में किसी गठबंधन या पार्टी को बहुमत नहीं मिली। 
जहां भाजपा शिवसेना भी बहुमत के आंकडे के दूर है वहीं MIM को जबरदस्त सफलता मिली है। पहली बार महानगर पालिका की चुनाव लड़ रही MIM को 25 सीटें मिली हैं। शिवसेना को 29, भाजपा को 22, कांग्रेस को 10 और एनसीपी को सिर्फ 3 सीटें मिली हैं। NCP से अधिक सीटें BSP को 5 सीटें मिली। अन्य को 19 सीटें मिली। महानगर पालिका की सत्ता में आने के लिये कम से कम किसी गठबंधन को 57 सीटों की जरूरत होगी। 
महानगर पालिका के चुनाव में शिवसेना के बाद मीम दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। न्यूज़ मुंबई में 111 सीटो वाली महानगर पालिका चुनाव में NCP ने बड़ी सफलता हासिल की। NCP को 53 सीटें मिली है। लेकिन लोकसभा और विधान सभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए कहा जा सकता है कि NCP ने शानदार प्रदर्शन किया। 
वहीं कांग्रेस को 10 सीटें मिली है। शिवसेना को जहां 37 सीटें मिली हैं और भाजपा को 6 सीटें मिली है। इनके अलावा निर्दलीय को 5 सीटें मिली है। इस बार चुनाव 111 सीटों पर हुई जबकि साल 2010 में नवी मुंबई महानगर पालिका में कुल 89 सीटें थी और इसमें से NCP को 54, कांग्रेस 13, भाजपा 1, शिवसेना 17 और निर्दलिय को 4 सीटें मिली थी।

Related News