ऑस्ट्रेलिया में लाखों चमगादड़ मौत के आगोश में...

सिडनी : जहाँ एक ओर दुनिया के कई देश ठंड से ठिठुर रहे हैं और हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते कई लोगों की जान जा रही है वहीँ ऑस्ट्रेलिया में गर्मी अपना कहर बरपा रही है. ऑस्ट्रेलिया में गर्मी की आग इतनी भयंकर है कि इंसान तो इंसान, जीव जंतु भी इससे बेहाल हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस (113 फ़ारेनहाइट) से भी ऊपर पहुंच गया है.

इतनी भीषण गर्मी में सभी का हाल बेहाल हो गया है और गर्मी की तपिश का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सैकड़ों जानवर, पक्षी और जीव-जंतु अकाल मौत मर रहे हैं. वन्यजीव संरक्षण अधिकारी ने मनगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी के चलते ऑस्ट्रेलिया में सैकड़ों की तादात में चमगादड़ मौत के आगोश में चली गयी और सड़कों पर गिरने लगी. चमगादड़ों के सड़को पर गिरने से ऐसा लग रहा था मानो आसमान से चमगादड़ो की बारिश हो रही हो.

न्यू साउथ वेल्स वन्यजीव सूचना, बचाव और शिक्षा सेवा (WIRES) के एक अधिकारी का कहना है कि अगर हालात यही रहे और गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ तो मरने वाले चमगादड़ों की संख्या गई गुना बढ़ सकती है. ऑस्टेलिया में सबसे बड़े चमगादड़ फॉक्स संरक्षित जीवों की प्रजाति में रखा गया है, और प्रजाति को बचाने के लिए राष्ट्रीय कानून भी बनाया गया है. हालाँकि इस स्थिति से नपटने के लिए वन्यजीव अधिकारी पशु-पक्षियों के लिए वचाव कार्य के प्रयास में जुटे हुए हैं.

कैरेबियन सागर में भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी से तेल चोरी, 17 लोग हिरासत में

साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुई रेल दुर्घटना, 200 लोग घायल

 

Related News