मेट्रो के संचालन में डेढ़ घंटे की कटौती

नई दिल्ली :  डीएमआरसी ने दीपावली रविवार के दिन मेट्रो के संचालन में डेढ़ घंटे की कटौती करने का ऐलान किया है। इसके चलते मेट्रो की सुविधा रात 10 बजे तक ही मिल सकेगी। सामान्य दिनों में मेट्रो का संचालन रात 11.30 बजे तक यात्रियों की सुविधा के लिये किया जाता है।

डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि दीपावली के दिन ही समय की कटौती रहेगी। हालांकि इस दिन सुबह 4 बजे से ही संचालन शुरू कर दिया जायेगा। अधिकारियों ने बताया अमुमन सामान्य दिनों में सुबह 6 बजे से मेट्रो की सुविधा मिलना शुरू हो जाती है। जानकारी के अनुसार यात्रियों को अंतिम मेट्रो वैशाली स्टेशन से मिल सकेगी, लेकिन इसके बाद यात्रियों को मेट्रो नहीं मिलेगी।

यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिये दीपावली से एक दिन पहले ही समय कटौती की जानकारी दे दी गई है। इसके लिये मेट्रो स्टेशन पर भी सूचना बोर्ड लगाये गये है। डीएमआरसी अधिकारियों ने भाईदूज पर मेट्रो के फेरे बढ़ाने की जानकारी मुहैया कराई है।

दिल्ली मेट्रो के चुनिंदा स्टेशनों पर मिलेगा फ्री..

Related News