आप सदस्य विक्रम बिड़लान मुश्किल में, पत्नी ने दर्ज करवाया घरेलू हिंसा का मामला

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी विधायक राखी बिड़लान के भाई और आम आदमी पार्टी के सदस्य विक्रम बिड़लान पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाने वाली विक्रम बिड़लान की पत्नी प्रियंका बिड़लान का कहना है कि विक्रम ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उन्होंने अपने पति के कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध होने की बात भी कही। हालांकि भारी हंगामे के कुछ घंटों बाद प्रियंका बिड़लान ने मामले में एफआईआर दर्ज करवाने से इंकार कर दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार विक्रम बिड़लान की पत्नी ने अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उनके द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही। इस दौरान प्रियंका बिड़लान ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उनके पति विक्रम के कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध हैं। जब इस बात का प्रियंका ने विरोध किया तो विक्रम ने उन्हें जमकर पीटा। इसके बाद प्रियंका ने मीडिया का सहारा लेते हुए अपने साथ हो रही घरेलू हिंसा की बात कही। 
इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके पति विक्रम ने उन्हें जमकर पीटा। जिसकारण उनके शरीर पर गहरे निशान पड़ गए। उन्होंने कहा कि विक्रम के जिन लड़कियों से अवैध संबंध हैं उनके नाम और नंबर भी प्रियंका के पास हैं। यही नहीं उनके पति कई लड़कियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि विक्रम उन्हें बेल्ट से मारते हैं और वे कई वर्षों से उसे पीट रहे हैं। प्रियंका ने मामले को लेकर रोहिणी दक्षिण पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने प्रियंका का मेडिकल करवाया। उन्होंने मामले से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी अवगत करवाने की बात कही।

Related News