मैहर को बनाएंगे विकास मॉडलः शिवराज सिंह

सतना: मैहर विधानसभा क्षेत्र में हो रहा चुनाव शिवराज सरकार के लिए नाक का सवाल है। पिछले लोकसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद मध्य प्रदेश सरकार इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अंधाधुंध कई सभाएं की।

सीएम ने इन सभाओं में बीजेपी के विकास मॉडल का बखान किया और कहा कि विकास ही बीजेपी का मॉडल है और यही लोकतंत्र की मांग है। सिंह ने यह भी कहा कि मैहर को विकास का मॉडल बनाएंगे।

सीएम ने कहा कि बीजेपी के साथ नारायण त्रिपाठी का आना इस बात की दस्तक है कि क्षेत्र में विकास होगा। नारायण त्रिपाठी विकास पुरुष है। उन्हें बस जनता का आशीर्वाद चाहिए, तभी वो क्षेत्र का विकास कर पाएंगे।

Related News