4 अप्रैल को होगा महबूबा मुफ्ती का शपथ ग्रहण समारोह

श्रीनगर : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती जल्द ही जम्मू-कश्मीर राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। उनका शपथ ग्रहण समारोह 4 अप्रैल को किया जाना तय हुआ है। उनके ही साथ पुराने मंत्रिमंडल में बदलाव किए जा सकते हैं। मुफ्ती मोहम्मद सईद मंत्रिमंडल में शामिल किए गए ऐसे भाजपा नेता जिनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा उन्हें इस बार मंत्रालय नहीं दिया जाएगा।

हालांकि भाजपा उपमुख्यमंत्री और अन्य कई महत्वपूर्ण मंत्री पद अपने पास रख सकती है। मुख्यमंत्री के तौर पर महबूबा मुफ्ती को जम्मू - कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा शपथ दिलवाऐंगे। इस दौरान कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के गठबंधन वाली सरकार बनने की कवायदें काफी समय से की जा रही थीं लेकिन कई मामलों में दोनों दलों में एक मत नहीं होने के कारण सरकार का गठन नहीं हो पाया। 

Related News