कोर्ट की सख्ती के बाद आज शाम को MCD कर्मी खत्म कर सकते है हड़ताल

नई दिल्ली : दिल्ली में चल रहे एमसीडी कर्मचारियों के हड़ताल का आज 13 वां दिन है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार की शाम को हड़ताल समाप्त हो जाएगा। दिल्ली हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद एमसीडी कर्मी हड़ताल खत्म करने पर राजी हो गए है। कोर्ट ने एमसीडी को दो दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कर्मियों के वकीलों से कहा कि आप सब तुरंत हड़ताल वापस लीजिए। साथ ही नगर निगम को आदेश दिया गया कि दो दिनों के भीतर कर्मचारियों का वेतन दिया जाए। दिल्ली नगर निगम के वकील ने कोर्ट में कहा कि निगम कर्मचारियों को सारे पैसे मिल चुके है।

इसके जवाब में कोर्ट ने हड़ताली कर्मियों से पूछा कि क्या आप हड़ताल वापस ले रहे है। इस पर हड़ताली कर्मियों के वकीलों ने कहा कि कुछ मसले अभी सुलझे नही है। अगर हम अपना काम नहीं कर रहे है तो एमसीडी भी अपना अपनी ड्यूटी नही कर रहा है। अगर सैलरी मिल जाएगी तो हम हड़ताल वापस ले लेंगे। इससे पहले शुक्रवार को भी हाइ कोर्ट ने सफाई कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि शहर को साफ रखना उसकी जिम्मेदारी है।

कोर्ट ने यह भी कहा था कि दिल्ली सरकार औऱ नगर निगम के झगड़े में दिल्ली की जनता पीस रही है। पूरी दिल्ली में कूड़ा फैलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विरोध की कड़ी कार्रवाई करते हुए एमसीडी कर्मी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

Related News