अजब गजब: मेयर ने की घडि़याल से शादी

मैक्सिको : मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला में एक मेयर ने एलिगेटर से ब्याह रचाया है। इसे एक अनोखी शादी के तौर पर देखा जा रहा है। मामले में कहा गया है कि यह विवाह पारंपरिक रीति से संपन्न हुआ। दरअसल यहां मारिया इसाबेल को यहां के मेयर वाजक्वेज रोजास ने शादी के बंधन में बांधकर अपना बनाया। इस खुशी में शामिल होने बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। हालांकि रोजास पहले ही शादीशुदा हैं और उनकेी पहली पत्नी से उन्हें एक संतान भी है। 

उनकी इस खुशी में उनकी पत्नी और बेटा भी शामिल हुआ। दूसरी ओर एलिगेटर को वैवाहिक व्हाईट गाउन पहनाया गया। इस दौरान दोनों ने डांस भी किया। यहां एक पारंपरिक आयोजन भी हुआ जिसमें मछुआरों को मछलियां, झींगा आदि प्रदान किए गए। विवाह समारोह का खर्च टाउन काउंसिल की ओर से किया गया। यहां प्रिंसेस एलिगेटर मेयर के साथ बहुत खुशी थीं और उन्होंने रंगीन परिधान भी पहने।

Related News