बिहार: पाकिस्तान की हरकतों के कारण भारतीय सेना के जवानों की शहीदी के कारण उनके परिवार में सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला है। दरअसल बिहार, महाराष्ट्र और कई राज्यों के जवान आतंकी हमलों के कारण शहीद हुए है। इन शहीद जवानों के परिजनों को राज्य सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। बिहार सरकार ने भीे 5 लाख रूपये देने की बात कही है जो कि अशोक सिंह के परिजनों को पसन्द नहीं आई। भोजपुर जिले के अशोक सिंह की वीरगति प्राप्त होने के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। शहीद की पत्नी संगीता ने कहा कि बिहार सरकार भिखारी है, हमको इनकी भीख नहीं चाहिए। दूसरे राज्यों में सरकार जहां 10 लाख और 20 लाख दे रही है, वहीं बिहार सरकार 5 लाख दे रही। मेरे पति दारू पीकर थोड़े ही मरे हैं। देश के लिए शहीद हुए हैं।आपको बता दें कि उरी में हुए हमले के बाद शहीद हुए अशोक सिंह का पूरा परिवार सदमें है। अशोक के पिता और मां को अब तक अपने बेटे को खो देने का विश्वास नहीं हो पा रहा है।