गांधी और अन्ना की तरह बेवकूफ थे JP : काटजू

नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने जेपी को लेकर टिप्पणी की है। जयप्रकाश नारायण के 113 वीं जयंती वाले दिन इस मसले पर विवादित टिप्पणी की गई। जिसमें यह बात सामने आई कि मार्कंडेय काटजू द्वारा फेसबुक वाॅल पर लिखा गया। जेपी महात्मा गांधी और अन्ना हजारे की ही तरह बेवकूफ थे। उन्होंने कहा कि जेपी के जेहन में देश की परेशानियों को दूर करने के कोई वैज्ञानिक विचार नहीं थे।

काटजू ने यह भी लिखा कि उन्हें किसी तरह का शक नहीं है, वे निरंकुश और शक्ति की भूखी इंदिरा गांधी के विरूद्ध बड़े आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी जब सत्ता में आई तो आखिर क्या हुआ। मार्कंडेय काटजू ने कहा कि सबकुछ हवा हो गया। वे अपने पीछे लालू यादव, नीतिश कुमार, सुशील कुमार मोदी, राम विलास पासवान जैसे शिष्य छोड़ गए। इन नेताओं ने तो बिहार को बर्बाद ही कर दिया। 

काटजू द्वारा बयान की सोशल मीडिया में आलोचना की गई। जबकि कुछ लोगों द्वारा इसका समर्थन किया गया। उल्लेखनीय है कि मार्कण्डेय काटजू सदैव सुर्खियों में रहने के लिए जाने जाते हैं। कई बार वे विवादित बयानबाजी कर चुके हैं। कई बार वे संसद को लेकर भी अपनी टिप्पणी कर चुके हैं। 

Related News