गडकरी-योगी समेत कई नेताओं ने दी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली: आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का जन्मदिन है। इस के चलते केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। गडकरी ने कू एप पर पोस्ट किया है, 'लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें, भगवान से यही कामना करता हूं।'

वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कू पर पोस्ट किया है, ' लोकप्रिय, कर्मठ एवं मृदुभाषी राजनेता, लोक कल्याण को समर्पित माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी को उनके जन्मदिन की हृदयतल से बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

Koo App

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने उत्तम स्वास्थ्य व लंबी आयु की कामना की है। कू पर उन्होंने पोस्ट किया है, 'संसदीय परम्परा के मर्मज्ञ, अनुशासन प्रिय, लोकप्रिय, कर्मठ एवं मृदुभाषी राजनेता, लोक कल्याण को समर्पित माननीय लोकसभा अध्यक्ष एवं हमारे अभिभावक ओम बिरला जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक मंगलकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करती हूं। ' वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की प्रार्थना की है। उन्होंने कू पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

Koo App

RJD मुख्यालय में लगी छह टन की विशाल 'लालटेन', सोशल मीडिया पर हुई वायरल

80 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गईं कांग्रेस नेता बीना गुप्ता, बेटा भी गिरफ्तार

मुंबई हमलों के बाद PAK को क्यों बचाना चाहती थी मनमोहन सरकार ? कांग्रेस के ही नेता ने उठाए सवाल

Related News