पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम है बड़ा प्रेरक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके आलोचक चाहे जितने ही हमले करें हर बार पीएम मोदी का कोई न कोई कदम उन्हें बेहद प्रभावशील बना देता हैं इतना ही नहीं पीएम मोदी की आलोचना करने वालों की बातें ही पीएम मोदी के लिए बल बन जाती है और उनके समर्थकों के सामने उनकी आलोचनाओं से ही कुछ अच्छे गुण सामने आने लगते हैं नहीं समझे, जी हां, मोदी मेनिया है ही कुछ ऐसा जिसमें आलोचक भी गच्चा खा जाते हैं कि आखिर वे मोदी की जितनी आलोचना करते हैं मोदी उतने ही सशक्त होकर सामने आते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब आकाशवाणी से लोगों के बीच अपना संवाद कार्यक्रम प्रसारित करना प्रारंभ किया तो इसकी काफी आलोचना हुई मगर अब यह जनता के लिए बेहद उत्साहजनक हो गया है। लोगों के बीच यह कार्यक्रम बेहद लोकप्रिय है। इतना ही नहीं लोग बेसब्री से इस कार्यक्रम का इंतजार करते हैं। आज भी पीएम मोदी ने बड़ी प्रेरक बात कही। उन्होंने खेलों के आयोजन रियो ओलिंपिक की बात कर भारतीय दल की हौसला अफजाई की। साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, क्लीन गंगा प्रोजेक्ट जैसे कई मसलों पर चर्चा की।

उन्होंने लोगों को प्रेरित करने वाला संबोधन किया। पीएम मोदी जिस तरह से लोगों की बातें करते हैं। कुछ लोगों के उदाहरण देते हैं और कुछ लोगों का नाम लेते हैं इससे लोगों के बीच एक विशेष प्रभाव होता है। प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक तौर पर उनका नाम लिया जाना उन्हें बेहद प्रेरित करता है।

इससे हर व्यक्ति के मन में कुछ बदलाव की बात जागेगी। बाढ़ से जूझते लोगों के मन में भी हौसला बढ़ेगा और जो बाढ़ पीड़ितों की सहायता करते रहे हैं उनके मन में भी उत्साह उमड़ेगा। इस तरह से पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम बेहद लोकप्रिय होता जा रहा है और यह बड़ा प्रेरक भी नज़र आता है।

'लव गडकरी'

Related News