मांझी ने राम विलास पासवान पर बोला हमला, लगाया भाई-भतीजावाद का आरोप

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान पर तेज़ हमला बोलते हुए पासवान पर भाई- भतीजावाद का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी में सभी पदों पर भाई और उनके बेटे चिराग बेठे हैं। साथ ही इधर पूर्व CM मांझी ने राम विलास पासवान को चेतावनी दी है की वे उनको चींटी समझने की भूल नहीं करें वरना चींटी भी हाथी को परास्त कर सकती है।

मांझी अपने विधानसभा क्षेत्र के मखदुमपुर के भेलवार में कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राम विलास पर अपनी भड़ास निकली। मांझी को गुस्सा इस बात पर भी था की पासवान ने उन्हें NDA में ट्रायल पर होने की बात कही थी। बिहार चुनाव सिर पर आते ही राजनीति के मैदान मे भूचाल सा आने लगा है। हर कोई नेता किसी न किसी पर निशाना साध रहा है। चुनावी बिगुल बजने के पहले ही बयानबाजी के तीर चलना शुरू हो गए है। हर तरफ से विवादो को एक नई हवा मिल रही।

Related News